Maharashtra, महाराष्ट्र: शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांसद संजय राउत को मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया | कुछ दिन पहले भी राउत को गले में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बार उनकी तबियत फिर से बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। चिकित्सकों के अनुसार, राउत अगले दो महीने तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे और पूरी तरह आराम और इलाज पर ध्यान देंगे। परिवार और समर्थक अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे हैं।