Maharastra: नांदेड में ट्रैक्टर-ट्रॉली कुएं में गिरी, सात महिला मजदूरों की मौत

Update: 2025-04-04 18:07 GMT

Maharastra महाराष्ट्रनांदेड जिले के अलेगांव गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सात महिला खेत मजदूरों की मौत हो गई जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। हादसे के वक्त ट्रॉली में कुल 11 महिलाएं सवार थीं, जो हिंगोली जिले के गुंजगांव की ओर जा रही थीं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। तीन महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि शेष की तलाश की जा रही है। मृतक महिलाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है।लिम्बगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य संभावित हताहतों की जानकारी जुटाई जा रही है


Tags:    

Similar News