ठाणे Thane : महाराष्ट्र के ठाणे के कलवार इलाके में बुधवार रात एक रिहायशी इमारत Building का एक हिस्सा ढह जाने से तीन लोग घायल हो गए, जबकि 30 से ज़्यादा लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा ओम कृष्णा को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग Fire Department के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाया।
घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत ढहने की घटना के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।


Tags: