Maharashtra महाराष्ट्र: नागपुर में ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा बस की चपेट में आकर मर गई. नागपुर में हुए हादसे और छात्रा की मौत के बाद लोगों में गुस्सा है. जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह नागपुर के खरबी इलाके में हुआ. इस हादसे में ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा की एक निजी बस की चपेट में आने से मौत हो गई|
एक बस ने छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गई. छात्रा अपनी मोपेड से बस के नीचे आ गई. घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल है. गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया|