Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहमदनगर के चिकनपाड़ा में पहली बार गणपति बप्पा का घर में आगमन धूमधाम से किया था, अगले दिन पति-पत्नी और बेटे का शव अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके के लोग दहशत में हैं. पुलिस ने तीनों के शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मामले की जांच कर रही है. पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मामला जमीन के विवाद को लेकर काफी समय से चल रहा था और एक भाई ने अपनी भाभी, भाई और बेटे की हत्या कर दी. भाभी 7 महीने की गर्भवती भी थी. नेरल पुलिस इस हत्या की वारदात की जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है. आखिर किस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया और इसमें कितने लोग शामिल थे ये अभी भी जांच का विषय है|
कलंब रोड पर जब एक नाले में दस साल के बच्चे विवेक मदन पाटिल का शव मिला तो हर कोई हैरान था. बच्चे के शव की मिलने की सूचना उसके माता-पिता के देने के लिए जब खोजा जाने लगा तो बच्चे की मां अनीशा मदन पाटिल का शव भी उसी नाले में पाया गया. सभी इस परिवार के घर पर जा पहुंचे, जहां पड़े, जहां मदन पाटिल का शव भी खून से लथपथ हालत में घर में मिला. तब तक नेरल पुलिस को इसकी सूचना दी गई और मामले की जांच की जा रही है. कुछ देर बाद पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे|
Tags: