Maharashtra महाराष्ट्र: मुंबई से सटे पालघर जिले के नायगांव में एक इमारत की बारहवीं मंजिल से गिरकर चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक बच्ची का नाम अनविका प्रजापति बताया गया है और यह दुखद घटना नायगांव पूर्व स्थित नवकार बिल्डिंग में हुई। जानकारी के अनुसार, जब अनविका घर से बाहर जाने की तैयारी कर रही थी, तो उसे चप्पल स्टैंड पर बैठाया गया। तभी वहाँ मौजूद उसकी माँ ने उसे खिड़की के पास लगे जूते के स्टैंड पर बिठा दिया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह खिड़की से नीचे गिर गई।
जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी माँ के साथ किसी रिश्तेदार के घर आई थी। जब दोनों लौटने की तैयारी कर रही थीं, तो माँ ने बच्ची को कुछ देर के लिए खिड़की के पास रखे जूते के रैक पर बिठा दिया और खुद किसी काम में व्यस्त हो गईं। इसी दौरान बच्ची अचानक खुली खिड़की से नीचे गिर गई। दुर्भाग्य से, जिस खिड़की के पास बच्ची बैठी थी, उसमें सेफ्टी ग्रिल नहीं थी, जिसके कारण बच्ची अपना संतुलन खो बैठी और सीधे नीचे गिर गई। इस दौरान बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है और देखा जा रहा है कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ या किसी और वजह से।