Maharashtra : भूकंप के झटकों से हिली धरती,स्थानीय निवासियों में दहशत

Update: 2026-02-12 00:40 GMT
Maharashtra महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के मुखेड़ तालुका में बुधवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए और जमीन के नीचे से तेज गड़गड़ाहट की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोपहर 15:25 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। इसका केंद्र खपरल गांव के पास जमीन के भीतर था। भूकंप के झटके हिब्बत, कोलगांव, धामनगांव, मोटरगा, धनज और जामखेड़ सहित आसपास के कई गांवों में महसूस किए गए। मुखेड़ के तहसीलदार ने जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को सूचित किया है कि इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
जिला कलेक्टर राहुल काडिर्ले ने हालांकि ग्रामीणों के लिए विशेष एहतियाती निर्देश जारी करते हुए कहा है कि छत से भारी सामान हटा लें और जमीन के नीचे से दोबारा आवाज सुनाई देने पर तुरंत घर खाली कर खुले मैदान में एकत्र होने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और किसी भी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर (02462) 235077 जारी किया है। अधिकारियों की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Tags:    

Similar News