Maharashtra Earthquake : महाराष्ट्र के तटीय जिले पालघर में शनिवार रात 2.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके रात 9:11 बजे महसूस किए गए, जिससे स्थानीय निवासियों और खास कर तालसारी तथा धुंधालवाड़ी के भूकंप-संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोग घबरा गए, लेकिन संपत्ति को नुकसान या किसी भी तरह की हताहत की कोई सूचना नहीं है।
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम के अनुसार, भूकंप पांच किलोमीटर की गहराई में महसूस किया गया और इसका केंद्र नासिक से 97 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था।
Tags: