Maharashtra Crime:मामूली मजाक में युवक की हत्या

Update: 2026-01-05 02:40 GMT
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार (3 जनवरी) रात एक मामूली मजाक ने हिंसक रूप ले लिया और 22 वर्षीय युवक की जान चली गई. पार्वती नगर इलाके में दोस्त को उसकी महिला मित्र को लेकर चिढ़ाने पर हुई झड़प में रितिक सावनलाल पटले की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना रात करीब 11:30 बजे पार्वती नगर चौक के पास हुई|
पुलिस के मुताबिक, रितिक पटले अपने दोस्त तानशु नागपुरे के साथ घर के बाहर बैठा था. उसी दौरान मुस्तफा उर्फ गोलू अंसारी वहां पहुंचा और दोनों से शराब पीने के लिए साथ चलने को कहा. जब दोनों ने मना कर दिया, तो आरोप है कि मुस्तफा ने उन्हें मोटरसाइकिल पर जबरन साथ चलने को मजबूर किया. लौटते वक्त तानशु ने मुस्तफा की महिला मित्र को लेकर मजाक किया, जिससे बात बिगड़ गई और बहस शुरू हो गई|बहस के कुछ देर बाद लुकमान अंसारी ने कथित तौर पर तानशु को फोन पर गालियां दीं. मामला शांत कराने के इरादे से रितिक, तानशु और उनका एक अन्य दोस्त आरोपियों से बात करने पहुंचे. लेकिन वहां पहले से मौजूद 6 लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया|
आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की छड़ और चाकू से तीनों पर ताबड़तोड़ वार किए. इस हमले में रितिक के सिर में गंभीर चोटें आईं. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हमले में घायल अन्य युवकों का इलाज जारी है|पुलिस ने इस मामले में ईशा हातिम अंसारी, उसका बेटा मुस्तफा उर्फ गोलू अंसारी, लुकमान अंसारी, साहिल अंसारी और सलाउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है|
Tags:    

Similar News