फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से एसएससी का रिजल्ट आज यानी 17 जून 2022 को दोपहर 1 बजे जारी होगा. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जारी किया जाएगा. ऐसे में जो छात्र इस साल महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें. रिजल्ट की घोषणा होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर, माता का नाम और डेट ऑफ बर्थ की मदद से रिजल्ट (Maharashtra SSC Result 2022) देखा जा सकता है.


Tags: