Maharashtra accident: मजदूरों से भरी पिकअप वैन गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, कई घायल

Update: 2026-02-23 00:40 GMT
Maharashtra accident: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मेलघाट क्षेत्र के रानी गांव घाट पर मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती जिले के धरणी तालुका के मजदूर बेलतलाई गांव से अपने गांव कंजुली लौट रहे थे। सभी मजदूर एक पिकअप गाड़ी में सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन में 20 से ज्यादा मजदूर बैठे हुए थे। जब यह गाड़ी रानी गांव घाट के पास पहुंची, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलटकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि पांच मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई। कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 10 से 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। खाई में गिरे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
Tags:    

Similar News