Maharashtra महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नागपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति का दावा है कि उसके घर की छत पर आसमान से धातु का एक टुकड़ा गिरा है। इस धातु के टुकड़े को देखने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह अंतरिक्ष का मलबा है? मामला नागपुर जिले के उमरेड तालुका का है। यहां एक घर की छत पर आसमान से धातु का एक टुकड़ा गिरा। इस मामले में नागपुर ग्रामीण पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने बताया, 'शनिवार सुबह 4 बजे कोसे लेआउट स्थित एक घर की छत पर आसमान से धातु का एक बड़ा टुकड़ा गिरा। पुलिस की एक फोरेंसिक टीम वस्तु की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
वहीं, इस मामले में स्थानीय लोगों में चर्चा है कि क्या यह अंतरिक्ष का मलबा है? लोगों का कहना है कि यह स्टील की वस्तु सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच उनकी छत की दीवार पर गिरी
इस मामले में स्काई वॉच ग्रुप के प्रमुख और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले सुरेश चोपने का दावा भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह धातु की वस्तु अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले उपग्रह के रॉकेट बूस्टर का हिस्सा हो सकती है।