Maharashtra :गोदाम में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी

Update: 2025-12-01 03:57 GMT
Maharashtra महाराष्ट्र: नागपुर के वर्धमान नगर इलाके में एक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अच्छी बात ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर डिपार्टमेंट देर से पहुंचा।
इससे फायर सेफ्टी पर सवाल उठ रहे हैं। वर्धमान नगर में इंडियन पेट्रोल पंप के पास सोमा फोम का गोदाम है। रविवार शाम को गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में फोम होने की वजह से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया।चश्मदीदों ने फायर डिपार्टमेंट को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है।
Tags:    

Similar News