Thane ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गुरुवार तड़के एक आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स केबिन में आग लगने से 29 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए, एक अधिकारी ने बताया।
उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ठाणे के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि साईनाथ नगर में आनंद टॉकीज के पीछे स्थित चार मंजिला विकास को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के भूतल पर सुबह 4.10 बजे आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी, दमकल कर्मी और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के अधिकारी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि आग में कुल 29 मीटर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे तक आग बुझा दी गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।