Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर बाजार में आग लगने से 20 दुकानें क्षतिग्रस्त
Maharashtraमहाराष्ट्र: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में गुरुवार सुबह एक बाजार में आग लगने से करीब 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आजाद चौक इलाके में सेंट्रल नाका स्थित बाजार में सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। इस इलाके में फर्नीचर की कई दुकानें हैं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने से 15 से 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा, "हमें सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।"
अधिकारी ने बताया कि बाद में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) और 'गरवारे इंडस्ट्रीज' की कुछ दमकल गाड़ियां भी आग बुझाने में मदद के लिए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।