Maharashtra महाराष्ट्र: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को रायगढ़ जिले और पुणे में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी है।सोमवार को मुंबई में लगातार सुबह से बारिश हुई, जिससे शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
बारिश से हवाई यातायात भी प्रभावित हो सकता है| एयर इंडिया ने कहा है कि भारी बारिश के कारण मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है।