Maharastra महाराष्ट्र: दक्षिण मुंबई के पे़डर रोड इलाके में सोमवार सुबह एक आवासीय इमारत के भूतल स्थित परिधानों के शोरूम में आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दमकल विभाग ने छह मंज़िला इमारत से आठ लोगों और पाँच पालतू जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह आग सुबह लगभग 6:38 बजे 'एक इमारत में लगी थी। आग मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वायरिंग, उपकरणों और कपड़ों के स्टॉक तक सीमित रही। दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य बचाव वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। सुबह 8:15 बजे तक आग को चारों ओर से घेर लिया गया था, और शमन कार्य जारी था।
अधिकारियों ने बताया कि इमारत में भारी धुआं भर गया था, जिससे राहत कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।