महाराष्ट्र में भूकंप के झटके से फिर कांपी धरती 

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।  नासिक में सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर करीब तीन किलोमीटर थी। झटके महसूस होने के बाद लोग सहम गए। हालांकि, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। इससे पहले तीन दिन पहले पालघर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।विशेषज्ञों के अनुसार, हल्के भूकंप के झटके कई बार सामान्य भूगर्भीय गतिविधियों का हिस्सा होते हैं, लेकिन लगातार आने वाले झटकों को देखते हुए निगरानी रखना जरूरी होता है।



आगे की जानकारी के लिए बने रहें जनता से रिश्ता पर...

Tags: