Pune में डॉक्टर और उनकी बेटी जीका वायरस से हुआ संक्रमित

Update: 2024-06-26 13:53 GMT
Pune पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से ज़ीका वायरस का मामला सामने आया है। शहर के एक 46 वर्षीय DOCTOR और उनकी बेटी में इस वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरस से ग्रसित डॉक्टर व उनकी बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
टेस्टिंग के दौरान रिपोर्ट में हुई पुष्टि-
बताया जा रहा है कि पहले डॉक्टर को बुखार आया और फिर शरीर पर चकत्ते जैसे नज़र आए। लक्षण नजर आने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उनके ब्लड सैंपल लेकर शहर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (
NIV
) को जांच के लिए भेजे गए। 21 जून को ब्लड रिपोर्ट सामने आने के बाद उनमें वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद उनकी फैमिली के अन्य पांच सदस्यों के भी ब्लड सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए, जिसमें खुलासा हुआ कि उनकी 15 साल की बेटी भी ज़ीका वायरस से संक्रमित है।
1947 में हुई थी पहली बार पहचान-
जानकारी के लिए बता दें कि जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। सबसे पहले सन् 1947 में युगांडा शहर में इसकी पहचान हुई। अब पुणे में जीका 
वायरस 
के दो मामलों की सूचना के बाद PMC के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है।मामले सामने आने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता के बीच जागरुकता फैलाने का काम शुरु कर दिया है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
Tags:    

Similar News

-->