Mumbai मुंबई : पुलिस ने बताया कि सोमवार को दक्षिण मुंबई के कफ परेड स्थित अरब सागर में एक 19 वर्षीय लापता युवती का शव मिला। एक अधिकारी ने बताया कि शव सुबह प्रिंसेस रोड के पीछे बहकर किनारे पर आया और बाद में उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के मच्छीमार नगर में रहने वाली मृतका रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। उसके माता-पिता ने कफ परेड पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
Tags: