Maharashtra महाराष्ट्र : बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि व्यावसायिक नगरी मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई और मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि अब तक मलबे से सात लोगों को बचा लिया गया है और भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में इमारत संख्या 37 सुबह करीब 5.56 बजे ढह गई। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थानीय वार्ड मशीनरी के साथ आठ दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि तलाशी और बचाव अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Tags: