लक्ष्मी चिराग नगर इलाके में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या; पुलिस ने दो गिरफ्तार किया
Maharashtra महाराष्ट्र : ठाणे शहर में एक विवाद के चलते 27 वर्षीय एक व्यक्ति की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ निरीक्षक राजकुमार वाकचौरे ने बताया कि गुरुवार शाम को ठाणे पश्चिम के लक्ष्मी चिराग नगर इलाके में हुए हमले के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित दर्शन दीपक शिंदे इलाके में एक बेंच पर बैठा था, तभी चार लोगों ने उसे घेर लिया और उनमें से एक ने उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने आसपास के विक्रेताओं और लोगों को भी धमकाया।