Maharashtra महाराष्ट्र: भारतीय वायुसेना का जवान बनकर लोगों को धोखा देने वाले एक शख्स को रविवार रात पुणे के खराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई साउदर्न कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस और खड़की पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
पकड़े गए आरोपी का नाम गौरव कुमार है। उसके संदिग्ध बर्ताव की सूचना मिलने पर निगरानी रखी गई और सबूत जुटाने के बाद उसे रात करीब 8:40 बजे हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने उसके पास से वायुसेना की दो टी-शर्ट, कॉम्बैट पैंट और शूज़, दो बैज और एक ट्रैकसूट बरामद किया है। खड़की पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 168 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो किसी सैनिक, नाविक या वायुसेना कर्मी की झूठी पहचान धारण करने से जुड़ी है।