महाराष्ट्र में कोरोना के 4004 नए केस, एक की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं

Update: 2022-06-19 18:16 GMT

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। जिनमें अकेले मुंबई (Mumbai) के 2,000 से ज्यादा मरीज शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 24,000 के करीब पहुंच गई है।

4004 नए केस, एक की मौत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 4004 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,35,749 हो गई है। वहीं, राज्य में आज महामारी से कुल एक की मौत होने से मृतक संख्या 1,47,886 पर पहुंच गई है।
3085 लोग कोरोना मुक्त
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3085 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,64,117 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23,746 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.84% और डेथ रेट 1.86% दर्ज किया गया।
मुंबई में 2,087 नए केस, 1 की मौत
राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 2,087 नए मामले और 1 की मौत हुई है। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,094,644 और मृतक संख्या 19,583 हो गई है। शहर में आज 1,802 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,061,164 हो गई है। फिलहाल शहर में 13,897 एक्टिव मरीज है।
Tags:    

Similar News

-->