भीषण सड़क हादसे में 20 अमरनाथ यात्री घायल, 2 GMC रेफर

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर आ रही बड़ी खबर के अनुसार, कश्मीर संभाग के जिला अनंतनाग के काजीगुंड में आज यानी गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया है

Update: 2022-07-14 10:34 GMT

नई दिल्ली. अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर आ रही बड़ी खबर के अनुसार, कश्मीर संभाग के जिला अनंतनाग के काजीगुंड में आज यानी गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया है। इसमें अमरनाथ की यात्रा पर आए करीब 8यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें काजीगुंड उप जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इनमें दो घायलों को GMC अनंतनाग भी रेफर किया गया है।

घटना के अनुसार, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंज में बदरगुंड क्रॉसिंग पर अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बस और एक टिपर के बीच भयंकर टक्कर हो गई, जिससे करीब 20 तीर्थयात्री घायल हो गए।
ऐसा भी बताया जा रहा है कि इनमें से 18 को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं, जिन्हें इलाज के लिए GMC अनंतनाग भी रेफर किया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
बाद में घटना पर पुलिस बताया कि बस 40 श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल आधार शिविर जा रही थी। काजीगुंड में नुसू बदेरगुंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक के बस पर से नियंत्रण खोने के बाद, वाहन उसी दिशा में जा रहे एक डंपर से जा टकराया।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि हादसे में आठ तीर्थयात्री घायल हो गए, जिनमें से छह लोगों को उसी इलाके में एक अस्तपाल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, अन्य दो को अनंतनाग के एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Tags:    

Similar News