17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म

Update: 2022-08-25 07:00 GMT
नागपुर. बीते माह परीक्षा देने के लिए नागपुर आई एक छात्रा के साथ उसके परिचित युवक ने दुष्कर्म किया. किसी को कुछ बताने पर मारने की धमकी दी. पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर काची मोहल्ला, रामटेक निवासी उमेश राऊत (26) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता भी रामटेक की रहने वाली है. उमेश से उसकी पुरानी पहचान थी. विगत 7 जुलाई को पीड़िता नीट की परीक्षा देने के लिए नागपुर आई थी. परीक्षा होने के बाद उमेश उसे धमकाकर अपने साथ बेसा ग्राम पंचायत के पास स्थित एक मकान में ले गया. वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. किसी को कुछ बताने पर मारने की धमकी दी. पीड़िता ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन उमेश उसे परेशान कर रहा था. उसने अपने परिजनों को जानकारी दी और बेलतरोड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई.
Tags:    

Similar News