Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : चिमनगंज मंडी पुलिस ने गुरुवार को एक विवाहिता से दुष्कर्म, मारपीट और धर्म परिवर्तन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक हिंदू और एक मुस्लिम नाम के दो आधार कार्ड मिले हैं। पीड़िता के मुताबिक वह आरोपी शाहरुख को 2011 से जानती है। कुछ समय बाद वह उससे फोन पर बात करने लगा। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद उसने उससे कहा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुमसे शादी करूंगा। वह उसकी बातों में आ गई और उसके साथ पत्नी बनकर रहने लगी। उसने बताया कि वह शाहरुख के साथ कई सालों से पत्नी बनकर रह रही है। शाहरुख उसके साथ सैकड़ों बार शारीरिक संबंध बना चुका है। लेकिन आज तक उसने उससे शादी नहीं की।

Tags: