शादी समारोह में आई महिला का अपहरण, फिर दुष्कर्मियों को बेचा

मध्यप्रदेश के मुरैना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने मानवता को भी शर्मसार कर के रख दिया है

Update: 2022-05-30 12:31 GMT

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने मानवता को भी शर्मसार कर के रख दिया है। दरअसल मुरैना में आरोपियों ने एक महिला का एक शादी समारोह से अपहरण कर लिया और उसे बेच दिया। महिला को जिन लोगों ने खरीदा उन्होंने उसे तीन दिनों तक बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला राजगढ़ के ब्यावरा से मुक्त होकर अपने घर पहुंची और आप बीती सुनाई। देर रात महिला अपने पति के साथ सिविल लाइन थाने पहुंची, जहां आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई। इस दिल दहला देने वाली घटना से हर तरफ हड़कंप मच गया है।

शादी समारोह में बुलाकर जाल में फंसाया, अपहरण कर दुष्कर्मियों को बेचा
दरअसल जौरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव की 30 वर्षीय महिला 18 फरवरी को एमएस रोड स्थित राजपूत गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आई। लहर गांव के एक व्यक्ति ने उक्त महिला को अपने यहां शादी में बुलाया था। 18 फरवरी की रात में तीन लोगों ने उस महिला का अपहरण कर लिया । इन तीनों आरोपियों ने उसे भिंड जिले की गोहद तहसील के कटमा गांव में कुछ लोगों को बेच दिया, जहां 8 दिन तक उसे बंधक बनाकर तीन लोगों ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
तीन महीने तक बनाया बंधक अलग अलग जगह किया दुष्कर्म
आरोपियों ने इसके बाद उसे लहर गांव के कुछ लोगों को बेच दिया गया। इन लोगों ने हाईवे किनारे किसी मकान में ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार फिर उसे राजगढ़ ब्यावरा में बेच दिया। जहां ढाई महीने से ज्यादा समय तक महिला को बंधक बनाकर उसके घर के कामकाज करवाए। चार दिन पहले उक्त महिला उनकी जेब से 1000 निकाल कर वहां से भागी और घर आ गई और अपने पति के साथ मुरैना के सिविल लाइन थाने पहुंची ,जहां पुलिस ने महिला की फरियाद पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




Tags:    

Similar News

-->