शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम शुमैला में आज एक व्यक्ति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और थाने पहुंचकर स्वयं जुर्म करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि आरोपी राम कृष्ण केवट की पत्नी आशा का गांव के एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था तथा उसने अपनी पत्नी को अपने प्रेमी के साथ कई बार देखा भी था। आज उसने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वयं स्वीकारा है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।