Police महकमे का जब रक्षक ही बना भक्षक, बच्ची ने मांगी सहायता तो की ज्यादती
Raisen, रायसेन। जब पुलिस महकमे का रक्षक ही भक्षक बन जाए तो मदद की कल्पना कैसे संभव की जा सकती है। एक ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। 17 वर्षीय बालिका के साथ पुलिस के जवान ने उसके साथ मदद मांगने पर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता ने एसपी आशुतोष गुप्ता को भी शिकायत की। आज प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया।
थाना सुल्तानगंज जिला रायसेन के हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह गुर्जर की शिकायत पुलिस अधीक्षक रायसेन के यहां करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़ित बच्ची ने आज पत्रकारों को बताया कि पुलिस द्वारा मेरे पिता को बार बार फोन लगाकर शिकायत वापिस लेने के लिए डराया धमकाया जा रहा है। 17 साल की बच्ची निवासी ग्राम बिछुआ जागीर थाना सुल्तानगंज रायसेन की रहने वाली हूं। करीब 2 साल पहले एक लड़के के साथ बगैर बताए घर से चली गई थी, जिसके बाद पिता ने सुल्तानगंज थाने में मेरे गुमने की रिपोर्ट लिखवाई थी। सुल्तानगंज पुलिस द्वारा हम लोगों को भोपाल से पकड़ लिया और थाना सुल्तानगंज लेकर गए। वहीं से सुल्तानगंज थाने के हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह गुर्जर ने मेरा नंबर ले लिया। और जिस लड़के के साथ हम घर से भागे थे उसके भी घर वालों से बातचीत करके सबके नंबर ले लिया था। उस समय भी लड़के के घर वालों से नकदी रूपये लिए थे। उसके बाद कल्याण सिंह गुर्जर मेरे घर आने जाने लगे। हमसे फोन पर भी बात करते थे। व्हाट्सएप काल, वीडियो कॉल करके गंदी गंदी बाते करते और रात में हमें अकेले मिलने थाने बुलाते थे। हमसे बोलते थे कि तुम्हें उस लड़के से शादी करनी है क्या बताओ। हम करवा देंगे। हमने बोला पापा डांटेंगे तो बोलने लगे हम तो है, हम सब करवा देंगे, फिर एक दिन हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह गुर्जर ने हमें थाने के काम से मेन रोड पर बुलाया और अपनी कार में बैठा कर थाने तरफ जाकर वापस भोपाल कि तरफ ले गए। उन्होंने मेरे साथ गलत काम किया और बाद में हमे भोपाल रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर उस लड़के के पास छोड़ दिया। लड़के के घर वालों ने उनको रूपये भी दिए। रूपये लेकर हमें वहीं छोड़कर चले गए। ऐसा लगा कि रूपये लेकर हमें बे च दिया था। इस संबंध में हमने कई बार शिकायत की ।लेकिन कहीं कुछ भी शिकायत की कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर हमने दिनांक 11 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक रायसेन के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी आप बीती सुनाई ।और शिकायती आवेदन भी दिया। लेकिन फिर भी कल्याण सिंह गुर्जर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कार्यवाही तो दूर की बात उन्हें अभी तक उस सुल्तानगंज थाने से नहीं हटाया गया। जबकि हमने पुलिस अधीक्षक से मिलकर विनम्र निवेदन किया था। हेडकास्टेबल कल्याण सिंह गुर्जर को जल्द से जल्द उस थाने सुल्तानगंज से हटाया जाए। साथ ही उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी केबलवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में नवागत एसपी आशुतोष गुप्ता को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में पीड़िता के आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
इनका कहना है....
यह मामला पूर्व एसपी पंकज पांडे साहब के समय का है ....
नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यह मामला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के समय का है। फिलहाल मेरे संज्ञान में मामला आया है। मैं इस मामले की जांच पड़ताल कर तत्काल कार्रवाई करूंगा।