मौसम अपडेट : 10 के बाद शुरू होगी प्री मानसून एक्टिविटी

MP Weather Department

Update: 2022-06-07 10:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश में 72 घंटे बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।9 जून के बाद प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है और 15 जून के बाद कभी भी प्रदेश में मानसून मालवा के रास्ते से दस्तक दे सकता है। एमपी मौसम विभाग ने आज मंगलवार 7 जून 2022 को 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही 9 से 10 जून के पश्चात दक्षिण मप्र में खंडवा, खरगोन, बैतूल, सिवनी, बालाघाट व मंडला में बारिश होगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान नौगांव और खजुराहों में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही सतना, उमरिया, नौगांव, खजुराहों, दमोह, ग्वालियर और दतिया में हीट वेव का असर देखने को मिला । आज मंगलवार 7 जून 2022 को 11 जिलों सागर और रीवा संभाग के जिलों के साथ ग्वालियर और दतिया जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।अभी तीन दिन तक मध्य प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है।तापमान में भी एक-दो डिग्री का उतार-चढाव देखने को मिलेगा।

सोर्स-mpbreaking

Tags:    

Similar News