देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

बड़ी खबर

Update: 2022-07-19 16:32 GMT

हरदा। जिले के चारों नगरीय निकाय में हुए चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नगर सरकार की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिले की हरदा नगर पालिका परिषद, टिमरनी, खिरकिया और सिराली नगर परिषद में भाजपा को बहुमत मिला है। हरदा नगर पालिका में भाजपा का तीसरा नपाध्यक्ष बनने जा रहा है, लेकिन इस बार दावेदार ज्यादा होने के कारण अभी आला कमान से अध्यक्ष के नाम की घोषणा होना बाकी है।

Full View

इसके बाद पार्षद शहर का प्रथम नागरिक चुनेंगे। हालांकि कृषि मंत्री कमल पटेल वार्ड-34 की पार्षद भारती राजू कमेड़िया के नाम की घोषणा कर चुके हैं, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा भी अपनी पत्नी वार्ड-16 से पार्षद चुनीं गई आशा मीणा के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इसके अलावा वार्ड-6 से अनीता राठौर, वार्ड-3 पार्षद बनी रक्षा मुन्नाालाल धनगर और वार्ड-18 से कैलाश देवीसिंह सांखला भी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। बता दें कि हरदा नगर पालिका परिषद में फिलहार 24 भाजपा पार्षद चुनकर आए हैं। जबकि कांग्रेस से 10 और एक निर्दलीय पार्षद है।

भाजपा का लगातार तीसरा नपा अध्यक्ष होगा
हरदा नगर पालिका परिषद में लगातार तीसरा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी से बनने जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2015 में खाली कुर्सी भरी कुर्सी प्रक्रिया में कांग्रेस की संगीता बंसल के बाद भाजपा से साधना सुरेंद्र जैन को नपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2017 में हुए नगर पालिका के चुनाव में सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को चुनाव हराकर भाजपा की ओर से लगातार दूसरी बार नपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। अब पहली बार पार्षद चुनकर भाजपा का तीसरा नपाध्यक्ष बनाएंगे।
फिलहाल ये भाजपा से दावेदारी में
भाजपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए करीब छह दावेदार हैं। इसमें वार्ड-16 से आशा अमरसिंह मीणा और वार्ड-34 से भारती राजू कमेड़िया का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा वार्ड-6 से अनिता अशोक राठौर, वार्ड-3 से रक्षा मुन्नाालाल धनगर, वार्ड-17 से बिंदु विनोद गुर्जर, वार्ड-18 से कैलाश देवीसिंह सांखला भी नपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि फिलहाल अपनी ओर से दावेदारी कोई नहीं कर रहा है। जबकि वार्ड-34 से पार्षद भारती कमेड़िया के नाम की घोषणा कृषि मंत्री कमल पटेल कर चुके हैं।
वर्जन
नगर पालिका परिषद हरदा के चुनाव में ओबीसी वर्ग की छह महिला प्रत्याशी जीतकर पार्षद बनीं हैं। हरदा नपाध्यक्ष पद ओबीसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। नपाध्यक्ष के दावेदार की दौड़ में सभी शामिल है। पार्षदों द्वारा नपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। जिले से नाम का पैनल भेजा जाएगा। इसके बाद संगठन द्वारा नपाध्यक्ष का दावेदार घोषित किया जाएगा।
अमर सिंह मीणा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
Tags:    

Similar News