देखें रात 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

बड़ी खबर

Update: 2022-07-27 14:33 GMT

जावद। नीमच व जावद जनपद अध्यक्ष पद पर एक बार फिर भाजपा का ही कब्जा रहा है। इसमें नीमच जनपद अध्यक्ष पद पर शारदा पति मदन धनगर व जावद जनपद अध्यक्ष पद पर गोपाल चारण विजय रहे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ही कब्जा रहा है। नीमच में उपाध्यक्ष अनिता महेश नागदा व जावद में सोहनी बाई मेघवंशी विजय हुई।

Full View

उल्लेखनीय है कि जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न हो चुका है। बुधवार को नीमच व जावद जनपद के अध्यक्ष की कु र्सी का फै सला भी हो गया है। जनपद अध्यक्ष के पद के लिए दोपहर 1.15 बजे वोटिंग का दौर शुरु हुआ था जो दोपहर करीब दो बजे तक चला। इसके बाद मतों की गणना की गई। इस गणना में नीमच जनपद में भाजपा की प्रत्याशी शारदा बाई मदनलाल धनगर को 14 व कांग्रेस की कै लाशी बाई लाभचंद जाट को 11 वोट मिले हैं। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी धनगर को तीन मतो से विजय श्री मिली है।

इसी प्रकार जावद में भाजपा से गोपाल चारण व कांग्रेस से मंजूदेवी पवन कु मार ने जपनद अध्यक्ष पद के नामांकन दाखिल कि ए। मतों की गणना के बाद भाजपा के चारण को 18 व कांग्रेस की मंजूदेवी को सात मत मिले। चारण ने 11 मतों से विजय प्राप्त की। इसी प्रकार नीमच जनपद के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का ही कब्जा रहा। यहां भाजपा से अनिता नागदा व कांग्रेस से प्रेरणा मैदान में रही। मतों की गणना में भाजपा की अनिता को 13 व कांग्रेस प्रत्याशी प्रेरणा को 12 मत प्राप्त हुई। यहां भी भाजपा से अनिता महेश नागदा विजय रही। इसी प्रकार जावद जनपद में उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से सोहनबाई राधेश्याम व कांग्रेस से अनिता बाई अर्जुन गुर्जर के बीच चुनाव हुआ, जिसमे सोहनबाई राधेश्याम भाजपा को 18 वोट व अनिताबाई को छह वोट मिले। भाजपा की सोहनबाई 12 मतों से विजय रही। जनपद की उपाध्यक्ष बनी।
समर्थकों ने की आतिशबाजी
जावद व नीमच के जनपद अध्यक्ष पद पर भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद समर्थनों ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी जाहीर की। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने भी एक दूसरों को को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद
नीमच जनपद अध्यक्ष चुनाव के दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कि या गया। नीमच के जनपद कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी की अनुमति होने पर ही प्रवेश दिया गया।
सुरक्षा के बीच पहुंचे भाजपा प्रतिनिधि
जावद व नीमच में भाजपा के जनपद सदस्य सुरक्षा के बीच जनपद कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग कि या। इसके पूर्व भी जनपद सदस्य नजर बंद थे। भाजपा को डर था कि कोई सदस्य इधर-उधर हो सकता है। हालांकि जावद में स्थित ज्यादा बिगड़ी हुई दिखी। हालांकि संगठन के आगे कि सी की नहीं चली।
विपक्ष ने लगाया भाजपा पर प्राक्सी वोट डलवाने का आरोप
कांग्रेस नेता अर्जुन गुर्जर ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से हाथ में पटटी बंधवाकर प्राक्सी वोट डलवाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के नेताओ ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को व भाजपा के पदाधिकारियों को ऐसा कार्य नही करना चाहिए जिससे जनता का आप पर विश्वास उठ जाए।
Tags:    

Similar News