Madhyapardesh मध्यप्रदेश: मंदसौर जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज़ रफ्तार वैन बाइक से टकराने के बाद एक पानी से भरे हुए कुएं में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बाइक सवार और एक बचावकर्मी भी शामिल थे।
रतलाम रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) मनोज सिंह ने जानकारी दी कि वैन में 13 लोग सवार थे। इनमें से 4 को बचा लिया गया, जबकि 9 लोगों की जान चली गई। एक स्थानीय व्यक्ति,जो बचाव के लिए कुएं में उतरा था, उसकी भी मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए एक व्यक्ति का शव अभी भी कुएं से निकाला नहीं जा सका है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, वैन चालक बाइक से टकराने के बाद अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन कुएं में गिर गई। इस हादसे के बाद NDRFऔर अन्य बचाव दल घटनास्थल पर राहत कार्य चला रहे हैं।