Umaria : झमाझम बारिश मौसम में घुली ठंडक, गर्मी से मिली राहत

Update: 2024-06-28 10:09 GMT
Umaria उमरिया : मध्य प्रदेश में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन अब बरसात का सीजन आ गया है। 15 जून की बाद से बरसात शुरू होने की बात कही जा रही थी। यहां मानसून अभी सक्रिय नहीं हुआ है फिर छुटपुट बारिश कहीं न कहीं हो जाती है। शुक्रवार को उमरिया में भी बादल मेहरबान दिखे। झमाझम बारिश की वजह से लोगों को कुछ राहत जरूर नसीब हुई।
उमरिया जिले में शुक्रवार को अचानक से मौसम ने करवट बदली है। तेज धूप के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दी। काले घने बादल जब बरसे तो लोगों ने राहत की सांस ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून की बारिश अब भयानक गर्मी से राहत दिलाएगी।
वहीं दूसरी ओर झमाझम बारिश शहर की सड़कों में पानी भर गया। मौसम में गिरावट दर्ज हुई है। गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे कम होता हुआ नजर आता है। अगर ऐसे ही बारिश लगातार चलती रही तो लोग अपनी खेती बाड़ी के काम में जुड़ जाएंगे और मौसम खुशनुमा हो जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->