Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : शहर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगने और दुकानें व बीयर बार बंद होने के बाद शराब के शौकीन अब नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। नीलगंगा पुलिस ने ऑटो में बैठकर शराब पीते एक युवक को गिरफ्तार कर उसका ऑटो भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी कॉलोनी महिदपुर निवासी 27 वर्षीय राजेश ऑटो रिक्शा चलाता है। गुरुवार रात पुलिस की टीम बड़नगर बायपास पर चेकिंग कर रही थी, इस दौरान वह ऑटो में बैठकर शराब पीते पकड़ा गया। उसका ऑटो जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह चिमनगंज पुलिस ने मकोडियाम नाका, दरगाह मंडी से दो-दो, खाराकुआं थाना पुलिस ने छत्री चौक से एक और नानाखेड़ा पुलिस ने नानाखेड़ा बस स्टैंड व ग्राम डेंडिया से एक-एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा।

Tags: