Ujjain उज्जैन: प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंची. जहां उन्होंने मंगलवार सुबह भस्म आरती में भाग लिया और महाकाल का आशीर्वाद लिया. इस दौरान सुनंदा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे पहली बार महाकाल के दर्शन करने आई हैं. सुनंदा शर्मा ने सुबह चार बजे भस्म आरती में भाग लिया. इसके बाद उन्होंने दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की|
आरती के बाद सुनंदा ने महाकाल के द्वार से ही पूजा-अभिषेक करवाया. इस दौरान आकाश पुजारी ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया. दर्शन के बाद सुनंदा ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं और दर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज मैं अपने परिवार के साथ पहली बार मंदिर आई हूं. दर्शन बहुत अच्छे रहे और अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. यहां की दर्शन व्यवस्था भी बहुत अद्भुत है|