Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : गंगा दशहरा पर प्राचीन नगरी उज्जैन में गुरुवार को सिंहस्थ महापर्व जैसा नजारा देखने को मिला। जूना अखाड़ा और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में नागा साधुओं ने रथ, घोड़े, बैंड, ढोल और कड़ाबीन के साथ जुलूस निकाला। संतों ने नीलगंगा सरोवर में भी डुबकी लगाई। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा और अखाड़ा परिषद से जुड़े नागा साधुओं ने उज्जैन के नीलगंगा सरोवर में डुबकी लगाई। सिंहस्थ की तर्ज पर संतों की शोभायात्रा भी निकाली गई। गंगा दशहरा पर्व पर सुबह 11 बजे सिंहस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा से संतों की शोभायात्रा शुरू हुई।