Ujjain: देव दर्शन निकले 7 दोस्तों की तूफान दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

Update: 2026-01-07 03:38 GMT
Ujjainउज्जैन : तेलंगाना से धार्मिक यात्रा पर निकले सात दोस्तों की तूफान (टेंपो ट्रैक्स) गाड़ी मंगलवार तड़के सुबह देवास रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। पाइप से भरे ट्राले से टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।जानकारी के अनुसार तेलंगाना के मेहबूबनगर निवासी 20 वर्षीय बी. नरसिम्हा अपने सात दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर और अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए निकले थे। उनकी टेंपो ट्रैक्स (क्रमांक KA36N0688) जब देवास रोड पर चंदेसरा गांव के सर्विस रोड पर महादेव सर्विस एंड वाशिंग सेंटर के सामने पहुंची, तभी हाईवे पर चल रहे पाइप से भरे ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से तूफान गाड़ी ट्राले में जा घुसी।
हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत शासकीय चरक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया है। जिनकी मौत हुई है उनकी पहचान बी. नरसिम्हा (20) पिता बालचंद्रणा, निवासी मेहबूबनगर (तेलंगाना), जगन्नाथ (26) पिता बेंकेंटेस, निवासी डोंगरामपुर (कर्नाटक) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवा कुमार (25) पिता एलप्पा, निवासी फरीदपुर को इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने ट्राला जब्त कर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags:    

Similar News