टाइगर रिजर्व में गोह का शिकार करते दो आरोपी गिरफ्तार, तेल निकालने के लिए ले रहे थे जान

Update: 2022-06-28 10:37 GMT

बांधवगढ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीव मॉनिटर लिजार्ड का शिकार करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

बांधवगढ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीव गोह (मॉनिटर लिजार्ड) का शिकार करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी वन्य जीव का शिकार कर तेल निकालने की फिराक में थे, लेकिन शिकार के पहले ही मुखबिर की सूचना पर पार्क प्रबंधन ने घेराबंदी कर की आरोपियों को पकड़ लिया।

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पार्क प्रबंधन ने छापामार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में संतु बैगा सहित एक अन्य शामिल है।

बता दें, गोह (मॉनिटर लिजार्ड) वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत अनुसूची 1 का जीव है, जो विलुप्ति की कगार पर है। शिकारी इसे मारकर इसका तेल निकालते हैं, जो कई प्रकार की औषधियों के काम आता है। पार्क प्रबंधन ने आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी सरंक्षण अधिनियम की धारा 2(16),9,39,50 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए कार्रवाई की है।

Tags:    

Similar News