जनजातीय वर्ग ने समाज को किया मजबूत : सीएम शिवराज

Update: 2022-06-15 09:20 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्यप्रदेश (MP) में जनजातीय वर्ग (tribal class) के लोगों को मजबूती प्रदान करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इस बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने कहा कि जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए अब कई गुना अधिक Budget तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने जनजातीय वर्ग से जुड़े कानूनों पर शोध करने की बात कही है। इधर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (CM shivraj) ने कहा कि जनजातीय नायकों ने समाज को और मजबूती प्रदान की है।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जनजातीय वर्ग के कल्याण पर अब कई गुना अधिक व्यय किया जा रहा है। यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनजातीय संस्कृति के संरक्षण में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। जनजातीय संस्कृति से जुड़े साहित्य, लोक संगीत और लोक कलाओं की अपनी विशेषताएँ हैं।

अमरकंटक अंचल अनेक दुर्लभ औषधियों को अपनी धरा में समाए हुए है, जो रोग निवारण में अति उपयोगी हैं। अमरकंटक से ही आदि शंकराचार्य जी ने एक बालक से एक विभूति के रूप में जीवन का पथ चुना। यहाँ करोड़ों लोगों की जीवनदायिनी नर्मदा नदी का उद्गम स्थल भी है। विश्वविद्यालय स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को सम्पूर्ण समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का माध्यम भी बने।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के परिसर में नवनिर्मित शैक्षणिक आवास भवन और कृषि उपज भंडारण गृह के शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। अमित शाह शाह ने कहा कि एक समय था जब जनजातीय विकास पर इतना जोर नहीं दिया जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जनजातीय मंत्रालय की भूमिका महत्वपूर्ण बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन शिक्षा नीति से सामर्थ्य, पहुँच, गुणवत्ता, निष्पक्षता और जवाबदेही पर आधारित कार्य पर बल दिया है। जनजातीय विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा नीति का क्रियान्वयन सराहनीय है।

सोर्स-mpbreaking

Tags:    

Similar News

-->