मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले सीएम की पसंद और CM के 360 डिग्री फॉर्मूले के बीच फंसे
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : आईएएस अफसरों के तबादलों की सूची मुख्यमंत्री मोहन यादव की पसंद और मुख्य सचिव अनुराग जैन के 360 डिग्री फार्मूले के बीच फंस गई है। यादव जिन अफसरों को महत्वपूर्ण विभागों और फील्ड में भेजना चाहते हैं, वे जैन के फार्मूले में फिट नहीं बैठते। मुख्य सचिव का पदभार संभालने के बाद जैन 360 डिग्री फीडबैक फार्मूला लेकर आए हैं। फार्मूले के मुताबिक किसी अफसर को महत्वपूर्ण विभाग में पदस्थ करने से पहले उसके समकक्ष अधिकारियों से उसके बारे में फीडबैक लिया जाता है, जिनके साथ वह काम कर चुका है। जिन अफसरों से फीडबैक लिया जाता है, वे उस अफसर से वरिष्ठ या कनिष्ठ हो सकते हैं, जिसके बारे में जानकारी ली जाती है।