रायसेन । जिले की तहसील सिलवानी आदिवासी अंचल की पुलिस चौकी जैथारी में अभी तक नहीं लग पाया ट्यूबवेल। नौतपों की प्रचंड गर्मी में पुलिस चौकी जैथारी का सारा स्टाफ बूंद बूंद पानी के लिएतरस रहा है।मजबूरी में पुलिस अधिकारी स्टाफ बाजार की दुकानों से पानी की बोतलें खरीदकर अपने सूखे कंठों को तर करते हैं।बीजेपी के तत्कालीन सांसद रमाकांत, विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत द्वारा पुलिस चौकी भवन का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया था। इस तरह 2 साल का समय गुजर चुका है बावजूद इसके पुलिस चौकी परिसर में नया बर उत्खनन नहीं हो सका है पानी के इंतजाम नहीं होने से पुरुष अधिकारी स्टाफ को गर्मी के मौसम में भारी पड़ रहा है। मजबूरी में वह बाजार से पानी की बाटलें खरीद कर अपनी प्यास बुझाने के लिए विवश है।
Tags: