अभी सप्ताहभर गर्मी से राहत के आसार नहीं, 25 से 27 मई के बीच 46 से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Update: 2024-05-22 13:03 GMT

रायसेन। शहर सहित अंचल में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार है। बुधवार को सुबह से ही खिली तेज धूप की वजह से लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए। राजस्थान से आ रही झुलसा देने वाली गर्म हवाओं की वजह से दिन के साथ ही रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को सुबह से निकली तेज धूप के दौरान सुबह 11 बजे ही अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री के आंकड़े को पारकर गया था। इसके बाद महज 3 घंटे बढ़कर दोपहर 2 बजे तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर 2.30 बजे से छाए बादलों ने तापमान की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया। मौसम विभाग का कहना है कि, यदि दोपहर में बादल नहीं छाते तो अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ऊपर निकल सकता था। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया जो मंगलवार को रहे अधिकतम 44.6 से 0.8 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम 29.7 से 0.2 डिग्री कम दर्र्ज किया गया।

आज और कल भी छाए रहेंगे बादल......
मौसम केंद्र प्रभारी डॉ एसएस तोमर के अनुसार अभी एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से अगले 48 घंटे अंचल का मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह से दोपहर तक लू चलेगी। दोपहर बाद बादल छाएंगे ।लेकिन दिन व रात के तापमान में गिरावट नहीं होगी। दिन का तापमान 44 से 45 और रात का 29 से 30 डिग्री के बीच रहने के आसार है। 25 से 27 मईऔर 2जून के बीच गर्मी चरम पर पहुंचने के आसार है। 25, 26 और 27 मई को अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
Tags:    

Similar News