युवक की दूसरी पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Update: 2024-05-18 10:29 GMT
जबलपुर : जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सोने चला गया तो उसकी दूसरी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 जानकारी के अनुसार रूपलाल यादव निवासी चंद्रभान पिपरिया ने उसकी भाभी शशि को दूसरी पत्नी बनाकर अपने साथ रख लिया था। उसकी दोनों पत्नियां उसके घर में अलग-अलग कमरों में रहती हैं। उसकी दूसरी पत्नी शशि यादव (40) ने बीती रात करीब 11 बजे कहा कि तुम अपने बच्चों और पत्नी कल्पना के साथ जाकर अपने कमरे में सो जाओ।
इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब 6 बजे वह सोकर उठा तो उसने शशि के कमरे का दरवाजा लटका था। कुछ देर बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो शशि का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
Tags:    

Similar News