मकान का किराया मांगने गए युवक का भाभी पर दिल डोला, फिर...

प्यार पड़ा महंगा

Update: 2022-02-11 11:25 GMT

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्वालियर। सिरोल क्षेत्र में मकान मालिक रात में महिला से मकान किराया मांगने गया। जब उसने देखा कि महिला घर पर अकेली है और उसका पति नहीं है। मौका देखकर आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मकान मालिक अजय के खिलाफ गुरुवार की रात को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित किराया मांगने के लिए आया था।

पति नहीं होने का पता चलने पर आरोपित जबरन घर में घुस आया। और उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। सिरौल क्षेत्र में रहने वाली महिला ने गुरुवार की रात को पुलिस को बताया कि वह निजी हास्पिटल में नौकरी करती हूं। कुछ दिन पहले ही अजय के मकान में किराये से रहने के आई हूं। गुरुवार को अजय ने काल कर किराया मांगा।

महिला ने कहा कि उसके पति अभी घर पर नहीं है इसलिए किराया लेने के लिए कल आ जाना। महिला को अकेला देखकर आरोपित जबरन उसके घर में घुस आया। उसने महिला के साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। महिला ने विरोध भी किया।

लेकिन आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ गलत काम किया। आरोपित घर से भागने से पहले धमकाकर गया कि अगर उसने इस संबंध में किसी को कुछ बताया तो वह उसे व उसके पति को जान से मार देगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

Tags:    

Similar News

-->