फुफेरे भाई के साथ मिलकर महिला से की थी लूट, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने रविवार को दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।

Update: 2022-04-24 18:03 GMT

भोपाल, क्राइम ब्रांच ने रविवार को दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक दिल्ली का कुख्यात बदमाश निकला, उसने भोपाल में फुफेरे भाई के साथ मिलकर कोहेफिजा में बाइक सवार महिला के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया था , बाद में महिला ने लूट की एफआइआर कोहेफिजा थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और पुराने बदमाशों की जानकारी निकाली तो कोहेफिजा के एक आरक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश की जानकारी मिली, वह घर से गायब था। जब पुलिस ने उसके घर पर निगरानी रखी तो वह पुलिस के रडार पर आ गया। उसी दिन देर रात में पुलिस ने उसे और उसके फुफेरे भाई को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों ने वारदात करना कबूल कर लिया है।

दिल्ली के बदमाश पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें हत्या , हत्या की कोशिश,मारपीट और दुष्कर्म का मामले शामिल हैं। हम बता दें कि 22 अप्रैल को सीटीओ बैरागढ़ निवासी रिंकी शर्मा अपने शिक्षक पति सतीश शर्मा के साथ घर से करूणाधाम मंदिर दर्शन करने बाइक से जा रही थी। रास्ते में दाता कालोनी ब्रिज के पास एक स्कूटर पर सवार दो लोग तेजी से आए और उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने इस मामले में क्राइम ब्रांच को शामिल किया। पुलिस ने वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज निकाले तो एक स्कूटर पर दो बदमाश नजर आ रहे थे। घटना के पास के करीब बीस सीसीटीवी खंगाले और उसका रूट मैप बनाया। पुलिस की जांच शांति एन्क्लेव परवलिया सड़क जोड 21 वर्षीय असेर शाह उर्फ अस्सू तक पहुंची। पुलिस काे पता चला कि रेलवे कालोनी शंकर मार्केट कनाड पैलेस थाना बाराखंबा नई दिल्ली के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस ने बदमाश असेर शाह का घर आने का इंतजार किया। जैसे ही वह अपने घर आया, क्राइम ब्रांच पहले से ही घेराबंदी करके रखी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

सात दिन पहले ही आया था दिल्ली से भोपाल

दिल्ली का कुख्यात बदमाश बाबे उर्फ सन्नी साइमन सात दिन पहले असेर शाह के बुलाने पर भोपाल आया था। वह दोनों सात दिनों से शहर में घूम रहे थे, शुक्रवार को पुलिस बल शहर में तैनात था, अचानक से इस वारदात ने पुलिस को सक्रिय कर दिया था। वारदात के बाद पुलिस के आरोपित को गिरफ्तार करना चुनौती थी। आरोपित को रात में गिरफ्तार कर लिया गया था। वीवीआइपी मूवमेंट के कारण उसे रविवार को खुलासा किया गया। पुलिस ने उस स्कूटर को ज्ब्त कर लिया, जो लूट की वारदात करने में उपयोग की गई थी। बाबे जिन अपराधों में जमानत पर है, उसकी जमानत निरस्त करने के लिए एक पत्र दिल्ली पुलिस को लिखा गया है।


Tags:    

Similar News