महिला को बंधक बनाकर किया था रेप, पीड़िता ने हताश होकर की ख़ुदकुशी

मामले में हो रही जांच

Update: 2022-06-15 09:22 GMT

भोपाल। राजधानी के टीटीनगर इलाके में एक महिला ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर आरोपित के परिजनों ने उसे कार से अगवा कर बंधक बनाया और उसके साथ जमकर मारपीट की। वे उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 39 वर्षीय महिला टीटीनगर इलाके में रहती है। वह निजी काम करती है। विजय थुले नाम के शख्‍स से उसकी जान-पहचान थी। उसका महिला के घर भी आना-जाना था। करीब छह माह पहले एक दिन उसने अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्‍कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। उसके बाद से वह लगातार महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। विरोध करने पर वह महिला के साथ मारपीट करता था। परेशान होकर महिला ने उसके खिलाफ टीटीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आरोपित को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित के परिवार वाले उसे12 जून को कार से अगवा कर मयूर पार्क के पास ले गए। वह मकान आरोपित विजय थुले की साली का था। जहां पर आरोपित विजय थुले की पत्नी संगीता थुले, उसकी बेटी और दामाद थे। जहां इन लोगों ने कमरे में मुझे बंद करके लात घूंसों से मारपीट कर की। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो बेल्ट से मारपीट की। उसके बाद कई खाली कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। वे लोग महिला पर शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। बाद में भी आरोपित धमका रहे थे। इससे परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने सीमा की तरह इस मामले में की लापरवाही
टीटीनगर पुलिस ने सीमा सोलंकी के मामले में पेपर कटर से हमला करने वाले आरोपितों के खिलाफ मामूली धाराएं लगाई थीं, जबकि महिला को उस हमले की वजह से 118 टांके आए थे। लेकिन पुलिस ने छेड़खानी और गंभीर मारपीट की धारा नहीं लगाई थी। इस मामले में भी पुलिस ने अपहरण की धारा नहीं लगाई है, जबकि महिला ने अपने बयान में साफ-साफ कहा है कि उसे घर से कार में लेकर गए थे। इसके अलावा पुलिस ने उस महिला को भी आरोपित नहीं बनाया है, जिसके घर में बंधक बनाकर मारपीट की गई।
Tags:    

Similar News

-->