युवक ने सल्फास खाकर कर ली खुदकुशी, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2025-02-09 15:49 GMT
Ujjain. उज्जैन। फेरी लगाकर कंबल चटाई बेचने वाले तीन बेटियों के पिता ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। सिया ढाबला महिदपुर निवासी 26 वर्षीय बंटू पिता मानसिंह चटाई कंबल बेचता था। उसके जीजा रूपसिंह ने बताया शुक्रवार को ढाबला जाते समय बंटू झार्डा रोड पर गेहूं के खेत के पास पड़ा दिखा। उससे पूछताछ की तो बोला मैंने दवा पी ली है। उसे तत्काल झार्डा अस्पताल ले गए। जहां से उज्जैन रैफर किया गया। यहां प्राइवेट अस्पताल में बंटू को भर्ती कराया था जहां शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। रूपसिंह ने बताया बंटू शुक्रवार सुबह घर से निकला था।


दोपहर 3 बजे बेसुध हालत में मिला। शुक्रवार को भेरूगढ़ पुलिस ने असलावदा-नईखेड़ी रेलवे ट्रेक से अज्ञात युवक की लाश बरामद की थी। उसके पास से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजन को सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रेक मिली लाश की पहचान बखीटा बागनगर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय दीपू पिता जिनक पुट्टा के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। उसके भाई विष्णु ने बताया कि दीपू बड़ोदरा में काम करता था और घर लौट रहा था।
Tags:    

Similar News

-->