Raisen रायसेन। आशा ऊषा, आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को सुबह धरना देकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन संगठन की जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि हर महीने के 5 तारीख को सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान होना चाहिए पता।बगैर कटौती के प्रोत्साहन राशि दी जाना चाहिए।केंद्र और राज्य सरकार के हिस्से की राशि एक मुश्त होना चाहिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन आशा उषा कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी पर्यवेक्षक,बीमारियों की रोकथाम, टीकाकरण,मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य फील्ड में काम कर रही हैं वह अपना कार्य पूर्ण लगन निष्ठा एवं ईमानदारी से पूरा करती हैं इसके बावजूद भी उन्हें समय पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होता। उनकी सालों से लंबी ग्रेच्युटी पेंशन सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से वंचित हैं।ज्ञापन सौंपने वालों में सरिता कुशवाहा लक्ष्मी देवी,कमला देवी,स्मिता, प्रीति,शीला रानी हरिबाई आदि शामिल हैं।